ढोंगी बाबा के आदर में झुकती खाकी..! तस्वीर हैरान करने वाली है
जहां पूरे देश में बाबाओं को लेकर बहस छिड़ी है वहीं लोग आज भी नहीं समझ रहे कि बाबाओं के चक्कर में फंसकर वो अपनी ज़िदगी बर्बाद कर रहे हैं.. दिल्ली के विवेक विहार थाने से आई ये तस्वीर तो औऱ भी ज्यादा हैरान करने वाली है जहां कोई आम आदमी नहीं बल्कि एक पुलिस वाला वो भी वर्दी में विवादित धर्म गुरू राधे मां के पास हाथ जोड़े खड़ा है.... और राधे मां उसकी कुर्सी पर बैठी हैं.. वाकई ये तस्वीर हैरान करने वाली हैं क्योंकि यहां एक पुलिस वाला ही अपनी ड्यूटी भूलकर अंध भक्ति में अपनी आस्था दिखा रहा है तो वो लोगों को क्या सुरक्षा देगा ये बड़ा सवाल है... इतना ही नहीं थाने के अंदर जुटी भक्तों की भीड़ राधे मां की जय-जयकार कर रही थी.. और हाथ में त्रिशूल लेकर अपने भक्तों के बीच अजब गजब मुद्रा को लेकर चर्चित राधे मां दिल्ली के विवेक विहार थाने में एसएचओ की कुर्सी पर बैठी नज़र आईं खाकी वर्दी की इज्जत से बेपरवाह एसएचओ संजय शर्मा भक्त की मुद्रा में हाथ जोड़े राधे मां के सामने अभिभूत से खड़े दिखाई दिए.. वर्दी के ऊपर मातारानी की चुनरी भी एसएचओ साहब ने डाल रखी थी.. ये तस्वीर नवरात्रि के समय की बताई जा रही है.. आप...