पटना भूल, शिंदे ने दिखाई रज्जो की “दीवानगी”
पटना में एक के बाद एक सीरियल ब्लास्ट हुआ और मोदी की हुंकार रैली में मोदी को मारने की साजिश रची गई धमाके में छः लोग मारे गए और 83 लोग घायल हो गए लेकिन हमारे देश के गृह मंत्री साहब ने सिर्फ ब्लास्ट की सूचना लेना ही मुनासिब समझा और पहुंच गए एक नई फिल्म रज्जो के म्यूजिक लॉंच पर... देश पटना धमाकों के बाद गुस्से में था और गृह मंत्री शिंदे फिल्म रज्जों के म्यूजिक समारोह में गानों की धुनों में डूबे थे... इतना ही नहीं जब पटना में बम धमाके हो रहे थे तो देश के गृह मंत्री फिल्म के म्यूजिक लॉच में इतने मशगूल थे कि उन्होंने फिल्म की अभिनेत्री कंगना रनाउत के लिए करीब 40 मिनट तक इंतज़ार भी किया... गृह मंत्री के इंतज़ार करने का आपको कारण भी बता दें कि दरअसल शिंदे तो म्यूजिक लांच में समय से पहले पहुंच गए थे लेकिन कंगना 40 मिनट की देरी से पहुंची तो कंगना के देरी से आने पहुंचने पर गृहमंत्री आगबबूला नहीं हुए बल्कि कंगना की तारीफ में गृह मंत्री ने खूब कसीदे भी पढ़े तो ज़ाहिर है कि कंगना की फिल्म का म्यूजिक लॉच करवाना बेहद ज़रूरी था अब सवाल उठता है कि देश के गृह मंत्री की जिम्मेदारी सिर्फ इतनी ...