आसाराम के ‘कुनबे’ की करतूत !
रेप के आरोपों से घिरे आसाराम के कुनबे
की मुसीबतें अब सातवें आसमान पर हैं और हों भी क्यों न क्योंकि इस कुनबे के मुखिया
आसाराम पर बलात्कार के आरोप हैं उधर बेटा नारायण सांई भी अपने कुकर्मों के चलते
बचता फिर रहा है तो दूसरी तरफ आसाराम की बेटी भारती और पत्नी अपने पिता के
कुकर्मों का फल भुगत रही हैं दोनों पर पिता को लड़कियों की सप्लाई करने का आरोप है
आसाराम लगातार पुलिस से बचने के लिए झांसा दे रहे हैं... वो कभी रो रहे हैं। तो
कभी गिड़गिड़ा रहे हैं तो कभी कह रहे हैं कि मैं तो नामर्द हूं लेकिन अब उनकी
मुसीबत इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि जोधपुर पुलिस के बाद अब सूरत पुलिस ने भी उनकी
नामर्दी जांची और वो पॉजीटिव आई इतना ही नहीं आसाराम को कोर्ट जमानत याचिका भी
खारिज कर रही है और लगातार रिमांड की तारीखें बढ़ाती जा रही है ताकि पुलिस अभी और
आसाराम के खिलाफ सबूत जुटा सके तो ज़ाहिर है कि आसाराम अभी छूटने वाले तो नहीं है
और अब उधर आसाराम के बेटे नारायण सांई की भी गुजरात पुलिस को तलाश है। और नारायण
सांई है कि अपने लगातार ठिकाने बदल रहे हैं। इतना ही नहीं वो एक बार बात करके सिम
भी तोड़ देते है तो पुलिस भी नारायण सांई की नकेल कसने के लिए तैयार है और अब
आसाराराम की पत्नी और उनकी बेटी भी पर भी शिकंजा कस रहा है क्योंकि उनके ऊपर भी
आसाराम के गुनाह में शरीक होने का आरोप लगा है तो कह सकते हैं कि आसाराम का पूरा
कुनबा मुसीबत में है नारायण सांई भाग रहे हैं और अपना हुलिया भी बदल रहे हैं लेकिन
कभी न कभी तो सामने आ ही जाएंगे तो पुलिस भी इतना भगाने की पूरी कोरकसर निकालेगी
लेकिन ये भी सच है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी आध्यात्मिक गुरू का पूरा कुनबा
बलात्कार संबंधी मामलों में घिरा हो लेकिन इस कुनबे के अनुयायी मानने को ही तैयार
नहीं है कि उनके गुरू घन्टाल निकले हैं और पुलिस है कि सबूत पर सबूत देती जा रही
है और एक के बाद एक खुलासे कर रही है अब सवाल उठता है कि कौन सही कह रहा है
अनुयायी या पुलिस इस का फैसला तो बस कोर्ट ही करेगी और पूरी जांच परख के बाद तभी
दूध का दूध और पानी का पानी हो पाएगा।
shashank.gaur88@gmail.com

Comments