Posts

Showing posts from September, 2019

दुनिया देखेगी अब भारत का जवाब करारा होगा

Image
अब तो भारत बदल गया है मानो या तुम न मानो दुनिया देख रही है ताकत जानो या तुम न जानो ।। वक्त बदला है दुनिया बदली भारत भी बदला है अब दुश्मन से दो दो हाथ करने को भारत भी निकला है अब  ।। अब न बच पाएगा दुश्मन ये भारत ने ठानी है शपथ ली है अब हर दुश्मन को धूल चटानी है ।। गहरा दुश्मन पाकिस्तान अब चाल नहीं चल पाएगा उसे धूल चटाने को अब, हर हिंदुस्तानी आगे आ आएगा  ।। बदल दी है हमने रणनीति, बजा दी हमने रणभेरी है आतंकिस्तान को समझना होगा हमने नीति फेरी है  ।। युद्ध हुआ तो अब पीओके क्या, पूरा पाकिस्तान हमारा होगा दुनिया देखेगी अब भारत का जवाब करारा होगा  ।। -    Written by SHASHANK GAUR shashank.gaur88@gmail.com