दुनिया देखेगी अब भारत का जवाब करारा होगा









अब तो भारत बदल गया है मानो या तुम न मानो

दुनिया देख रही है ताकत जानो या तुम न जानो ।।


वक्त बदला है दुनिया बदली भारत भी बदला है अब

दुश्मन से दो दो हाथ करने को भारत भी निकला है अब ।।


अब न बच पाएगा दुश्मन ये भारत ने ठानी है

शपथ ली है अब हर दुश्मन को धूल चटानी है ।।


गहरा दुश्मन पाकिस्तान अब चाल नहीं चल पाएगा

उसे धूल चटाने को अब, हर हिंदुस्तानी आगे आ आएगा ।।


बदल दी है हमने रणनीति, बजा दी हमने रणभेरी है

आतंकिस्तान को समझना होगा हमने नीति फेरी है ।।


युद्ध हुआ तो अब पीओके क्या, पूरा पाकिस्तान हमारा होगा

दुनिया देखेगी अब भारत का जवाब करारा होगा ।।


-    Written by SHASHANK GAUR

shashank.gaur88@gmail.com










Comments

Popular posts from this blog

समझो सरकार... जनता ‘भगवान’ है कर्म करने पर ही फल देती है

घर के "फाके" ने पहुंचा दिया "फांसी" तक

तीखी बात : माननीयों कुछ तो शर्म करो...