समझो सरकार... जनता ‘भगवान’ है कर्म करने पर ही फल देती है
देश की मोदी सरकार भले ही देश के विकास के बारे में सोचती हो... विदेश में नाम कमा रही हो लेकिन ऐसे कई मुद्दे हैं जिन पर मोदी सरकार या कहें कि बीजेपी सरकार फेल होती दिखती है और सबसे ज्वलंत मुद्दा है जो आम आदमी से जुड़ा है वो है पेट्रोल डीज़ल के बढ़ते रेट का मुद्दा... और किसानों की कर्जमाफी का मुद्दा... भले ही सरकार ने पेट्रोल डीजल के रेट तय करने का अधिकार प्राइवेट कंपनी को दे दिया हो लेकिन.. उसे ये नहीं भूलना चाहिए कि इसी पेट्रोल डीज़ल से आम आदमी की कमाई सीधे जुड़ती है महंगाई सीधे जुड़ती है... लेकिन सच तो ये है कि पेट्रोल और डीज़ल पर लगाम लगा पाने में मोदी सरकार विफल हुई है.. ये ऐसी आलोचनाएं हैं जो करनी पड़ेंगी क्योंकि शासन जब आम जनता के हित से अहित में बदल रहा हो तो उसे आइना दिखाना ज़रूरी है.. और उसी के लिए मेरा ये आज का लेख है... सवाल ये है कि पेट्रोल और डीज़ल पर रेट कम होने के बजाए बढ़ क्यों रहे हैं.... देश में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें अपने 3 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है... जिससे उपभोक्ता चिंतित है लोग सोच रहे हैं कि पेट्रोल और डीज़ल के...
Comments