पाक ज़ख्म दे रहा है पर हम "अहिंसावादी" हैं !
भारतीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से एक तो
सीज़फायर का उल्लंघन रुक नहीं रहा है सोमवार को पाकिस्तान ने पूरे दिन सीज़फायर का
उल्लंघन किया लेकिन पाकिस्तान अपनी गल्ती मानने के बजाए पहले चोरी फिर सीना ज़ोरी
भी दिखाने से भी बाज नहीं आ रहा है आप पाकिस्तान की घुड़की और दबंगई तो देखिए
पाकिस्तान ने सोमवार को भारतीय दूतावास के हाईकमिश्नर गोपाल वाग्ले को बीएसएफ के
जवानों द्वारा तोड़े गए युद्धविराम पर अपना विरोध दर्ज करने के लिए बुला लिया। पाकिस्तान
ने आरोप लगाया कि बीएसएफ द्वारा की गई फायरिंग में रावलकोट में एक नागरिक की मौत
हो गई इस दौरान पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग को वर्ष 2003 में हुए समझौते की भी
याद दिलाई उधर खबरें तो ये भी हैं कि पाकिस्तान भारत से अपने उच्चायोग को भी वापस
बुलाने पर विचार कर रहा है साथ ही पाक ने साफ किया है कि अगर सीमा पर युद्धविराम
का उल्लंघन होता है तो पाकिस्तान भी करारा जबाव देने में पीछे नहीं हटेगा और भारत
अभी तक शांति की ही बात कर रहा है भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त आराम से बैठा है
और भारत की राजनीतक लड़ाईयों का लुत्फ ले रहा है वहीं सूत्रों की माने तो पाकिस्तान
भारत की सीमाओं पर सैनिकों की संख्या भी बढ़ाने जा रहा है जिसके लिए उसने
अफगानिस्तान की सीमा से सेना को बुलाया गया है वहीं पाकिस्तान की तरफ से गोला
बारूद भी सीमा पर इकट्ठे किए जा रहे हैं या ये कहे कि लगातार बॉर्डर पर गोलीबारी
कर पाकिस्तान ये दिखा रहा है कि हम युद्ध के लिए तैयार हैं और अब बारी भारत की है
पाकिस्तान की इन गुस्ताखियों से तो साफ है कि पाकिस्तान शांति वार्ता नहीं चाहता
तो आखिरकार सवाल ये उठता है कि भारत शांति वार्ता की पहल पर अमल करने की बात क्यों
करता है जब पाकिस्तान युद्ध से पहले की सभी औपचारिकताएं पूरी करने को तैयार है या
ये कहें कि धीरे धीरे सभी औपचारिकताएं पूरी कर रहा है इसका उदाहरण है कि पाकिस्तान
ने पहले भारतीय सीमा पर हमला कर भारतीय जवानों के सिर काट लिए। और उसके बाद पांच
अगस्त को भारतीय सीमा के अंदर घुस पाकिस्तान के स्पेशल टुकड़ी ने पांच भारतीय
जवानों की हत्या की और फिर रविवार रात से लगातार सीज़फायर का उल्लंघन कर रहा है
जिसमें एक बीएसएफ का जवान भी घायल हुआ था जो इलाज के दौरान शहीद हो गया हालांकि
भारत के रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख विक्रम सिंह ने पाक की गोली बारी पर कड़ी
जबावी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं लेकिन हमारे विदेश मंत्री बयान दे रहे हैं कि
देश में और भी बहुत से मुद्दे हैं उन पर बात कीजिए इस बारे में हमें जो करना है वो
हम करेंगे लेकिन खुर्शीद साहब ये तो बताएं कि भारत की जब पीठ पर चाकू पाकिस्तान
घोंपेगा तभी भारत दर्द से चिल्लाएगा क्या उससे पहले कोई कार्रवाई नहीं होगी ।
Shashank.gaur88@gmail.com

Comments