पाक फिर नहीं माना कि गल्ती उसकी है....
देश
मंगलवार से पाकिस्तान की काली करतूत पर आगबबूला हो रहा है और शहीदों की शहादत पर
श्रद्धांजली दे रहा है लेकिन विपक्ष के दो दिन तक तीखे हमले करने के
बाद ए के एंटनी साहब को गुरुवार को याद आया कि ये हमला पाकिस्तानी सेना ने ही किया
था पाकिस्तानी सेना की ड्रेस पहनकर कोई आतंकवादी नहीं आए थे और इस हमले में
पाकिस्तान सेना की स्पेशल टुकड़ी शामिल थी जिसमें पांच भारतीय जवान शहीद हुए हैं रक्षा
मंत्री ने अपने पहले बयान से यूटर्न तो ले लिया लेकिन उनकी इस भूल पर सवाल तो उठेंगे
ही और उठ भी रहे हैं कि रक्षा मंत्री को पहले ही दिन ये बात क्यों नहीं पता लगी कि
इस हमले में पाकिस्तान का ही हाथ है क्या ये देश की सेना और रक्षा मंत्री में कॉर्डिनेशन
की कमी को दिखाता है या फिर कुछ और सांठगांठ है, सूत्रों की मानें तो एंटनी के
पहले बयान को विदेश मंत्रालय का बयान बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि
पाकिस्तान का नाम लेने से सितंबर में होने वाली मनमोहन सिंह और नवाज शरीफ की बैठक
खटाई में पड़ जाती और भारत शांति की भीख नहीं मांग पाता... शर्म तो आनी ही चाहिए
खैर विपक्ष के दबाव में या फिर गल्ती का एहसास होने पर रक्षा मंत्री ने अपनी भूल का
अहसास तो हुआ और गुरुवार को उन्होंने भूल सुधारते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना के
स्पेशल टुकड़ी ने इस हमले को अंजाम दिया है जिसके बाद रक्षा मंत्री का गुस्सा भी
जगा लेकिन प्यार से और उन्होंने कड़े शब्दों में पाकिस्तान को चेतावनी दे दी कि वो
भारत के सब्र का इम्तिहान न ले... इस पर विपक्ष खुश तो हुआ लेकिन बिना सोचे समझे आगे
से ऐसा बयान न देने की नसीहत एंटनी को दे दी इधर रक्षा मंत्री की तरफ से उनका
भावुक क्रोध जगा तो पाकिस्तान का नाम आते ही पाकिस्तान में भी खलबली मचनी तय थी लेकिन
पाकिस्तान भारत की तरह गल्ती करने का आदी नहीं है पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने भारत
में हुए इस हमले में शहीद हुए पांचों सैनिकों की मौत पर दुःख जताया लेकिन फिर
शांति की बात कहना नहीं भूला और सबसे बड़ी बात कि पाक पीएम ने हमले में पाकिस्तान
का हाथ होने से साफ इनकार कर दिया... तो अब जब भारत देश के माननीय रक्षा मंत्री
साहब देश की आवाम का गुस्सा अपने लफ्जों में पाकिस्तान को दे चुके हैं और कह चुके
हैं कि पाकिस्तान हमारे सब्र का इम्तिहान न ले तो अब पाकिस्तान के इस बयान के बाद तो
पाक ने साफ कर दिया है कि पाक इम्तिहान तो ऐसे ही लेता रहेगा तो अब कभी भारत भी
इम्तिहान के बाद उसका रिजल्ट देखेगा कि नहीं कि बस ऐसे ही भावुक क्रोध दिखाकर
पाकिस्तान को भारतीय बयानों पर हंसने का मौका देगा ।
Shashank.gaur88@gmail.com

Comments